featured धर्म

2 फरवरी 2022 का राशिफल: वाणी पर संयम रखने से बनेंगे सभी काम, जानें आज का राशिफल

Rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल की गणना पंचांग पर आधारित होती हैं। आज के पंचांग के अनुसार 2 फरवरी 2022 बुधवार का दिन माघ मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल 

मेष राशि – वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र के आसपास के शत्रु व विरोधी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। वहीं गर्भवती महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृष राशि – जोखिम भरी जगहों पर निवेश करने से बचें। किसी को उधार देने से पहले सोच समझ नहीं अन्यथा बाद में पछतावा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों में पैनी नजर बनाकर रखें। यदि कोई कार्य पेंडिंग है तो उसे तुरंत पूरा करें।

मिथुन राशि – किसी भी कार्य को करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। ऑफिस में अधिक काम होने की वजह से आज थकावट महसूस हो सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोग आज ग्राहकों से विवाद से बचें।

कर्क राशि – विपरीत परिस्थिति वाली जगहों पर दिमाग ना लगाएं। किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए मन शांत और दिमाग स्थिर रखें। कार्य में बदलाव होने की पूरी संभावना है। वही मनचाही नौकरी या मनचाही ऑफिस मैं आज काम करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

सिंह राशि – सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। क्योंकि नकारात्मक विचार आपकी कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में  सहकर्मियों की कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें। व्यापार में आर्थिक खर्चें का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे इसीलिए अनावश्यक चीजों पर व्यर्थ खर्च ना करें।

कन्या राशि – नकारात्मक विचारों का त्याग करें। किसी भी समस्या का कड़वाहट के साथ निवारण ना करें। कार्य क्षेत्र में आपको कार्य के लिए संतोषजनक फल प्राप्त होंगे। वही मान सम्मान में ठेस पहुंचने की आशंका है। जिसको लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। इसको लेकर पहले से सतर्क रहें। 

तुला राशि – आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सफलता के नए आयाम खुलेंगे। किसी भी कार्य को लेकर हड़बड़ी ना करें। अत्यधिक वर्क लोड होने की संभावना है। जिसके कारण तनाव हो सकता है। 

वृश्चिक राशि – मन में नए विचारों का आगमन होगा। ऐसे में सकारात्मक एवं नकारात्मक विचारों का चयन करके किसी भी कार्य को पूरा करें। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ कम्युनिकेशन गैप हो सकता है। इसे जल्द से जल्द दूर करें। व्यापारी जगत के लोगों के लिए आज थोड़ी चिंता बढ़ सकती हैं। 

धनु राशि – आज आपको मानसिक रूप से शांत रहने की आवश्यकता है मन में सकारात्मक विचारों का स्वागत करें। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से जांच परख कर ले। वही व्यापारी वर्ग के लोगों को आज भारी नुकसान हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। 

मकर राशि – व्यर्थ में किसी भी चीज पर क्रोध करने से बचें। मन को शांत रखें। वाणी पर संयम रखें। ऑफिशियल का मुंह से जुड़ी सभी खबरों को ध्यान से सुने। बिजनेस संबंधी मीटिंग में शामिल होने की संभावना है। 

कुंभ राशि – विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना ही उचित है। वाणी पर संयम रखें। दूसरों के मामले में टांग ना लाएं। कार्य क्षेत्र में सभी कामों को ऊर्जा के साथ पूरा करें। किसी भी कार्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।

मीन राशि – यदि जीवन में कोई समस्या है तो घर के बड़े लोगों से विचार विमर्श करें, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ तालमेल बैठाना काफी आवश्यक है। वही पैतृक व्यापार की ओर से लाभ होने की संभावना है। सभी कार्य को मेहनत और लगन के साथ पूरा करें परिणाम जरूर अच्छे मिलेंगे। 

Related posts

करोड़ों की जमीन पर कबाड़ियों को बसाने वाले दो भाइयों का पर्दाफाश, जल्द होगी गिरफ्तारी

Aditya Mishra

CM Dhami In London: उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Rahul

गणतंत्र दिवस पर मैट्रो से करना चाह रहे हैं यात्रा, तो पढें यह खबर

Rahul srivastava