देश

गणतंत्र दिवस परेड: फ्लाई पास्ट में पहली बार एक साथ हिस्सा लेंगे 75 विमान, आसमान में दिखाएंगें करतब

1028456 fly past गणतंत्र दिवस परेड: फ्लाई पास्ट में पहली बार एक साथ हिस्सा लेंगे 75 विमान, आसमान में दिखाएंगें करतब

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सबसे भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमान हिस्सा लेंगे। वहीं, कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से आए 480 डांसर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करेंगे। वहीं, 75 मीटर लंबाई की 10 स्क्रॉल भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे।

आसमान में दिखेंगे करतब
इस बार के फ्लाई पास्ट में वायु सेना के आधुनिक विमान राफेल, सुखाई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे, डकोटा भी अगल-अलग करतब करते नजर आएंगे। ये विमान राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा पहली बार राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के दस स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। ये स्क्रॉल रक्षा और संस्कृति मंत्रालय ‘कला कुंभ’ कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए थे।

वायु सेना ने दूरदर्शन के साथ किया समन्वय
इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने पहली बार दूरदर्शन के साथ इस फ्लाईपास्ट को दिखाने के लिए समन्वय किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए राजपथ पर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें :-

Republic Day 2022 LIVE: 73वां गणतंत्र दिवस, आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंची पर फहराया तिरंगा

Related posts

महिलाएं भी दे सकेंगी एनडीए और नौसेना अकादमी की परीक्षा

Neetu Rajbhar

आखिर क्यूं दिया IPS अधिकारी बी पी अशोक ने त्यागपत्र जानने के लिए देखिए ये वीडियो

piyush shukla

अगले सत्र से बदल जाएगा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का पैटर्न

Rahul srivastava