featured यूपी राज्य

सपा का गिरा एक और विकेट, सुभाष राय भाजपा में हुए शामिल

सुभाष राय सपा का गिरा एक और विकेट, सुभाष राय भाजपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उठापटक का दौर लगातार जारी है। बहुजन समाज पार्टी के प्रभुत्व वाली अंबेडकर नगर जिले से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। आपको बता दें सुभाष राय समाजवादी पार्टी की ओर से अंबेडकरनगर के जलालपुर से विधायक हैं। हालांकि अब सुभाष राय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

भाजपा मुख्यालय में ली शपथ

सुभाष राय ने नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश वर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दे भाजपा युवा मोर्चा नेता रहे सुभाष राय की एक बार फिर से घर वापसी हुई है।

उपचुनाव में हासिल की थी जीत

समाजवादी नेता सुभाष राय ने अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा से उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। यहां से उन्होंने 2017 में बहुजन समाज पार्टी के रितेश पांडे को मात दी है। एक बार बसपा नेता रितेश पांडे 2019 में एक बार फिर से लोकसभा चुनाव जीते। फिर जबलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सुभाष राय समाजवादी टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। 

कौन है सुभाष राय

आपको बता दी सुभाष राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 90 के दशक में भाजपा के साथ की थी वह राज्य स्तर पर पहलवान रह चुके हैं जिन्हें भाजपा की ओर से दो बार जिला सदस्यता प्राप्त हो चुकी है उसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुभाष राय कांग्रेस में शामिल हो गए थे और जलालपुर विधायिका से चुनाव लड़े लेकिन वहां से समय सफलता नहीं मिली, इसके बाद कुछ समय तक कांग्रेस में बनी रहे और 2007 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में जाकर शामिल हो गए। इसके बाद 2017 चुनावों के बाद 2019 में हुए उपचुनाव में सुभाष राय को समाजवादी पार्टी की ओर से जलालपुर सीट से विधायक बने।

Related posts

यूपी: पहली बार जन्माष्टमी के अवसर पर होगी गो पूजा, प्रदेश भर में सजाई जाएंगी गौशालाएं, जन्माष्टमी को अलग तरह से मानाया जाएगा

Rahul

राजद नेता अनिल साधु और राम विलास पासवान के दामाद ने ससुर पर बोला हमला

rituraj

रसोई गैस के बढ़े दाम, आमजन परेशान, जाने कितनी बढ़ी कीमत

Rani Naqvi