featured धर्म

22 जनवरी 2022 का राशिफल: आज खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते लेकिन गलतफहमी से बचना है जरूरी, जानें आज का राशिफल

Rashifal

दैनिक राशिफल के अनुसारआज 22 जनवरी 2022 शनिवार का दिन माघ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की आराधना करने से ग्रह शांत होते हैं। और जीवन में सुख शांति बनी रहती है। आज चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

ये भी पढ़े: 22 जनवरी 2022 का पंचांग: शनिवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

मेष राशि- पारिवारिक समस्याओ के कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। परिजनों की सलाह ले। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

वृष राशि- शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुरस्कार के प्राप्ति हो सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि- किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें। किसी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि- नौकरी से जुड़ी समस्याओं के कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। निरंतर प्रयास करते रहे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि- मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। खानपान में परहेज बनाए रखें। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। लव लाइफ में सुधार आएगा।

धनु राशि- मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन की शुरुआत किसी शुभ कार्य से हो सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है।

मकर राशि- शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद खास रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। वाद विवाद की स्थिति से बचें।

मीन राशि- निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। आय के अन्य स्रोतों की प्राप्ति होगी। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।

Related posts

जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाजारी पर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त

sushil kumar

रिटायरमेंट से पहले पद से हटाए गए चार आईजी, स्टेट कैडर में पनपा असंतोष

Aditya Mishra

NTPC हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, राहुल गांधी करेंगे पीड़ितों से मुलाकात

Pradeep sharma