featured यूपी राज्य

कांग्रेस को लगा करारा झटका! पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्य भाजपा में हुई शामिल

Screenshot 2022 01 20 132006 कांग्रेस को लगा करारा झटका! पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्य भाजपा में हुई शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की लड़की हूं लड़की सकती हूं कैंपेनिंग में पोस्टर गर्ल बनी डॉ प्रियंका मौर्य ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है।

 डॉ प्रियंका मौर्या ने बुधवार को लखनऊ भाजपा मुख्यालय का दौरा किया जिसके बाद से उनके भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलें काफी तेज हो गई है। 

आपको बता दे कुछ दिनों पहले कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने भारत खबर के साथ बात करते हुए बताया था कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ यह केवल एक नारा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसकी कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि लड़की के रूप में मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है, और मैं रिश्वत दे नहीं सकती।

यूपी चुनाव: भाजपा की नई पोस्टर गर्ल बनी अपर्णा यादव और संघमित्रा मौर्य

डॉ प्रियंका मौर्या ने दावा किया है कि “वह टिकट पाने के लिए पूरी तरह से सक्षम थी, लेकिन इसके बावजूद भी टिकट उस व्यक्ति को दिया गया जो पार्टी में बस 1 महीने पहले शामिल हुआ था।”

कांग्रेस पोस्टर गर्ल ने कहा है कि उन्होंने पार्टी की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया लेकिन पार्टी में टिकट पूर्व नियोजित थी। और हम लोगों का केवल इस्तेमाल किया गया। लेकिन मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यह संदेश देना चाहती हूं कि किस प्रकार की चीजें जमीनी स्तर पर हो रही है।

उन्होंने बताया है कि वह सरोजनी नगर विधानसभा से सीट पाने के लिए वह करीब 1 साल से अधिक वक्त से काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें सीट से वंचित कर दिया गया। 

डॉ प्रियंका मौर्या ने दावा पेश किया है कि महिलाओं और पिछले समुदाय को लुभाने के लिए उनका इस्तेमाल एक मोहरे के तौर पर किया गया है, लेकिन बहुत जल्दी अब आप मुझे और मेरे समुदाय को भाजपा के साथ देखेंगे।

आपको बता दें 14 जनवरी को कांग्रेस पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि “कांग्रेस का लड़की हूं लड़ सकती हूं, और कुछ नहीं बल्कि एक धोखा है, लेकिन लोग कहेंगे अगर आप को टिकट नहीं मिला इसलिए आप ऐसा कह रही हैं। तो आप खुद जांच करिए, पता चल जाएगा। हमें 2024 की तैयारी करने के लिए कहा गया था।”

 

Related posts

ओवरटेक करने के चक्कर में एंबुलेंस ने ट्रक को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

shipra saxena

महिला आयोग की सदस्य पर कार्रवाई की मांग

sushil kumar

JNU Controversy: जेएनयू केंपस से हटे भगवा रंग के झंडे और पोस्टर, शुरू हुई जुबानी जंग

Neetu Rajbhar