अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होते हैं कुछ घंटों बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला सुरक्षा पर केंद्रित एक नया पोस्टर जारी किया गया। सुरक्षा चक्र शीर्षक वाले इस पोस्टर में अपर्णा यादव और भाजपा से सांसद संघमित्रा मौर्य है। आपको बता दें संघमित्रा मौर्य के पिता हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है कि ‘सुरक्षा जहां, बेटियां वहां’।
भाजपा की ओर से जारी इस पोस्टर को प्रियंका गांधी द्वारा कांग्रेस के अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर प्रतिक्रिया के रूप में बताया जा रहा है।
वहीं इसी बीच भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने उन लोगों पर निशाना साधा है। जिन्होंने उनके पिता की समाजवादी पार्टी में जाने की वजह से उन्हें ट्रोल किया है।
भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि ” संस्कार शब्द अच्छा है, लेकिन संस्कार है इसके अंदर? एक हफ्ते भर पहले एक बेटी को उसके पिता की पार्टी बदलते ही, उसकी पुत्री पर वार होते रहे आज वही एक बहू अपने चचेरे भाई (सीएम योगी ) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए, की बेटी( मौर्य) पिछड़े वर्ग की है, और बहू ऊंचे वर्ग की।