देश यूपी

Weather: ठंड की चपेट में उत्तर भारत, कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

cold Weather: ठंड की चपेट में उत्तर भारत, कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

पहाड़ों पर हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। बीते दो दिन से सूरज के बादलों के पीछे छिपे रहने के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। दिन का पारा सामान्य से पांच गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। उधर, सफदरजंग और पालम केंद्रों पर दृश्यता काफी कम रही। सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर और पालम में हजार मीटर रही। यह सीजन को सबसे लंबा तक कोहरे वाला दिन रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड बरकरार
मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो चुका है, लेकिन कड़ाके की ठंड बरकरार है। उधर, पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पाला पड़ने से सड़क मार्ग खतरनाक हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। मैदानों में सुबह-शाम कोहरा छाया रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असरक
उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर देखने को मिला। सुबह से कोहरे के कारण यात्रा कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मुरादाबाद में आज घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। कोहरे के कारण ठंड में वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें :-

15 जनवरी 2022 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Related posts

Shirdi Sai Baba Comment Case: शिवसेना नेता ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई पुलिस में दी शिकायत

Rahul

कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर इन आसान उपायों से रखें खुद का ख्याल

Aditya Mishra

क्या राज्यों में कांग्रेस की दुर्दशा की जिम्मेदारी लेंगे राहुल ?

bharatkhabar