featured देश भारत खबर विशेष

World Hindi Day: दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, जानिए इस दिन की क्या है खासियत

विश्व हिंदी दिवस World Hindi Day: दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, जानिए इस दिन की क्या है खासियत

World Hindi Day || विश्व हिंदी दिवस वैश्विक स्तर पर 10 जनवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। आपको बता दें इसकी शुरुआत 2006 में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी। 

इस दिन को यादगार बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर हिंदी सम्मेलन निबंध प्रतियोगिता समेत कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। यहां एक बात ध्यान रखने की है कि विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस दोनों अलग-अलग दिन है। जिसको लेकर कई बार लोगों के मन में भ्रम हो जाता है। तो आपको बता दें 14 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है जबकि वैश्विक स्तर पर 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

दरअसल सबसे पहले देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में नागपुर और महाराष्ट्र में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था। इसके बाद इस सम्मेलन को चिन्हित करते हुए कांग्रेस की सरकार के दौरान पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने का फैसला लिया। 

हालांकि इस दिन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि विदेशों में भारत के दूतावास विशेष में हिंदी से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है वही सरकारी कार्यालयों में हिंदी का व्याख्यान होता है। 

किन देशों में बोली जाती है हिंदी भाषा

हिंदी भाषा विश्व की अधिकतम जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत के अतिरिक्त हिंदी भाषा नेपाल, मॉरीशस,गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो और फिजी जैसे कई अन्य देशों में बोली और पढ़ी जाती है।

इस साल वर्चुअल माध्यम से होंगे कार्यक्रम

आमतौर पर 10 जनवरी के दिन स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। जिसके तहत कई प्रकार की निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कहानी लेखन, चर्चा आदि का हिंदी में आयोजन किया जाता है। हालांकि बीते 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल व कॉलेज बंद है। ऐसे में वर्चुअल रूप से विश्व हिंदी दिवस किया जा रहा है। 

Related posts

क्या धरती को कोरोना से बचाने के लिए आया मंगल ग्रह से लड़क?, रूस में जन्में लड़के के दावों से हिले वैज्ञानिक..

Mamta Gautam

टैक्स चोरी कर रही चीनी कंपनियां, भारत सरकार ने शुरू की जांच, अब बढ़ेंगी मुसीबतें

Saurabh

देहरादून: मुख्य सचिव एसएस संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

pratiyush chaubey