featured धर्म

6 जनवरी 2022 का राशिफल: आर्थिक रूप से आज का दिन है खास, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 6 जनवरी 2022 का राशिफल: आर्थिक रूप से आज का दिन है खास, जानें आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल की गणना पंचांग के आधार पर होती है। और आज के पंचांग के अनुसार 6 जनवरी 2022 गुरुवार का दिन उस्मान शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है इस तिथि को वरद चतुर्थी भी कहते हैं गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है इस दिन बृहस्पति भगवान और महालक्ष्मी की पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। चंद्रमा आज कुंभ राशि में विराजमान रहेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि का योग बना हुआ है। व्यापार से जुड़ी कठिनाइयां कम होगी।

वृष राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आप जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि  का योग बना हुआ है।

मिथुन राशि

धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का योग बना हुआ है। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि

आज आपको सफलता पाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता अवश्य मिलेगी। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर अधिक काम के कारण आप व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि

अतीत में किए गए कार्य का आज फल प्राप्त होगा। भविष्य के लिए नई योजना पर काम करने के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में मजबूती आएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहेगा। दिन की शुरुआत किसी अच्छे कार्य से होगी। धार्मिक कार्य में मन बनेगा। पारिवारिक खुशी में बढ़ोतरी होगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि

नई खुशियों का आगमन होगा। परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। धन लाभ का योग बना हुआ है। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति का योग बना हुआ है। लव लाइफ में सुधार आएगा।

धनु राशि

दिन की शुरुआत किसी से समाचार से हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण व्यस्त रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिक खर्च करने से बचें।

मकर राशि

नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ में सुधार आएगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन खास होगा।

कुंभ राशि

शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। खानपान में प्रवेश बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

मीन राशि

लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। नई योजना पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

 

Related posts

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर सीएम रावत और प्रदेश अध्यक्ष की अलग-अलग राय

Rani Naqvi

…गिरिराज जी का पृथ्वी पर आगमन

bharatkhabar

पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव बनी तहमीना जंजुआ

shipra saxena