featured देश

भाजपा के चक्का जाम से बेहाल लोग, दिल्ली सरकार की शराब नीति का कर रहे हैं विरोध

l l l b b l 1565719214 भाजपा के चक्का जाम से बेहाल लोग, दिल्ली सरकार की शराब नीति का कर रहे हैं विरोध

दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई नई शराब नीति के विरोध में भाजपा आज पूरी दिल्ली में चक्का जाम कर रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके तहत दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर लिंक रोड पर भारी जाम लगा हुआ है। भाजपा की ओर से इस चक्का जाम का नेतृत्व भाजपा सांसद कर रहे हैं।

भाजपा के चक्का जाम पर मनीष सिसोदिया का कटाक्ष

दिल्ली में भाजपा के चक्का जाम को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कटाक्ष करते हुए कहा दिल्ली में बीजेपी वाले नई आबकारी नीति से बौखलाए हुए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में ₹3500करोड़ की चोरी रोक दी। यह पैसा अब जनता के काम के लिए सरकार को मिल रहा है। पहले यह पैसा बीजेपी नेताओं और शराब माफिया की जेब में जाता था। 

हिरासत ने आदेश गुप्ता

वही प्रदर्शन कर रहे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है हालांकि इसके बाद भी भाजपाइयों का प्रदर्शन थमा नहीं है।

जाम से बेहाल दिल्ली

जहां एक और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण दिल्लीवासियों को प्रतिबंधों की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं अब दिल्ली में भाजपाइयों के चक्का जाम के चलते सप्ताह के पहले दिन लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक और प्रतिबंधों के कारण दिल्ली मेट्रो में 50% सीटों की क्षमता से चलना निर्धारित किया गया है। वहीं सार्वजनिक वाहनों पर भी कई प्रकार की रोक लगाई गई है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में बड़ी आबादी अपने निजी वाहनों से काम पर जा रही है। उसके बाद आप चक्का जाम से लोग बेहाल हो रहे हैं। सुबह के कई लोगों को घंटों तक लंबे जाम में फंसा रहने पड़ा इसी कारण वह अपने गंतव्य पर काफी देरी से पहुंच रहे हैं। 

दिल्ली की सड़कों पर लगा है जाम

  • उत्तम नगर चौक और द्वारका मोड़ पर जाने से बचें। इसकी जगह आप उत्तम नगर से पंखा रोड व पंखा रोड से धौला कुआं वाले रास्ते का उपयोग कर सकते है।
  • उत्तरी पश्चिमी जिले में भाजपा का चक्का जाम।
  • सिग्नेचर ब्रिज पर जाने से बचें
  • आईटीओ चौक पर भी भाजपा का चक्का जाम।
  • शाहदरा जिले में चक्का जाम।
  • करोल बाग में चक्का जाम।
  • अक्षरधाम क्रॉस रोड मॉल पर जाने से बचे।

विभिन्न क्षेत्रों के भाजपा नेता कर रहे हैं नेतृत्व

भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता अक्षरधाम क्रॉस रोड पर चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे हैं | वहीं भाजपा सांसद गौतम गंभीर विकास नगर स्थित कार बाजार में चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे हैं। सांसद रमेश बुधवारी दयाराम चौक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं इसके अलावा प्रदेश के अन्य पदाधिकारी सहित भाजपा विधायक विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम और प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 

Related posts

टेंट-तम्बू और बुलडोजर लेकर वापस लौटे चीनी सैनिक, भारत की हुई कूटनीतिक विजय

piyush shukla

 उत्तराखंडःस्टिंग मामले पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी,सीएम ने कहा मंशा साफ होनी चाहिए

mahesh yadav

कानपुरः सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के भाई का किया किडनैप, कहा- बात नहीं करोगी तो मार दूंगा

Shailendra Singh