featured पंजाब राज्य

Chandigarh Municipal Corporation Election: चंडीगढ़ निगम चुनाव में पहली बार उतरी AAP, BJP मेयर को हराकर बिखेरा जलवा

election44 20190274990 Chandigarh Municipal Corporation Election: चंडीगढ़ निगम चुनाव में पहली बार उतरी AAP, BJP मेयर को हराकर बिखेरा जलवा

Chandigarh Municipal Corporation Election || चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाने उतरी आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के मेयर को मात देकर अपना जलवा बिखेर दिया है। 

चंडीगढ़ निगम चुनावों के नतीजों की घोषणा आज की जा रही है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव काफी अहम मानी जा रहे हैं।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम की कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन वार्डों से सभी पार्टियों की कुल मिलाकर 203 उम्मीदवार लड़ रहे है। 

सबसे आगे आम आदमी पार्टी

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की चौतरफा जीत होती दिखाई दे रही है।

 जारी अपडेट के मुताबिक इन चुनावों में अभी तक सबसे आगे आम आदमी पार्टी चल रही है। आम आदमी पार्टी को 6 वार्ड से जीत हासिल हो चुकी है। वही भाजपा के खाते में 5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस के खाते में मात्र 2 सीट, वहीं अकाली दल एक सीट पर सिमटी हुई दिखाई दे रही है। 

बीजेपी को लगा करारा झटका

चंडीगढ़ निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने चंडीगढ़ से भाजपा मेयर को हरा दिया है। आम आदमी पार्टी ने यह जीत वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों के साथ हासिल की। इस सीट से आम आदमी पार्टी की ओर से दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को मात दी है। 

Related posts

बिजनौर: दिव्यांग से रेप के मामले में कोर्ट ने चार साल बाद सुनाई सजा, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

डॉ.जितेन्द्र सिंह ने जोरहट,असम में टेक्नोलॉजी सुविधा केन्द्र की आधारशिला रखी

mahesh yadav

23 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Rahul