featured बिहार

बिहार: मुजफ्फरपुर में नूडल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत

WhatsApp Image 2021 12 26 at 12.55.52 PM बिहार: मुजफ्फरपुर में नूडल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास एक नूडल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट से फैक्ट्री में काम करने वाले पांच मजदूरों की मौत हो गई।

वहीं, आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट होने से फैक्ट्री को साथ लगती फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है। बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री में भी काम कर रहे दो लोगों के भी घायल होने की सूचना है।

इधर, सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत दल-बल के साथ पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान और ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें :-

हैदराबाद: CRPF के जवान ने SI को गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लगभग 5-6 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Related posts

त्योहारों के इस मौसम में पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर बड़ी राहत, पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 22 पैसे हुआ सस्ता 

Rani Naqvi

कोरोना के बीच एयर इंडिया के कर्मचारियों को लगा सबसे बड़ा झटका..

Rozy Ali

जम्मू एवं कश्मीर एक ‘भारतीय राज्य’ है: पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद

Rani Naqvi