featured धर्म

22 दिसंबर 2021 का राशिफल: भाग्य देगा साथ या परिश्रम से करना होगा प्रयास, जानिए आज का राशिफल

Rashifal

दैनिक राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार की जाती है आज के पंचांग के अनुसार 22 दिसंबर 2021 बुधवार का दिन पौष महा कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है। आज चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसमी बीमारियों से बच कर रहे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का माहौल अनुकूल रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों का उदार स्वभाव आज उनके लिए नई खुशियों का कारण बन सकता है।मनोरंजन एवं विलासिता की वस्तु पर बजट से अधिक खर्च ना करें। जरूरत पड़ने पर मित्र का सहयोग मिल सकता है। यदि आप अपने जीवन में किसी दिलचस्प माहौल का इंतजार कर रहे है। तो निश्चय ही उसके संकेत देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई शुभ संकेत ला सकता है। आज आपको अपनी बेहतर परिश्रम के लिए सर्वश्रेष्ठ होने का सम्मान मिल सकता है। प्रतिस्पर्धीयों को आज पीछे छोड़ने में आप सफल रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों का आज भाग्य और समय दोनों पक्ष में आता दिखाई दे रहा है यदि गलती से आप से कोई कार्य में उलटफेर हो गया है तो उससे भी लाभ की संभावना बन रही है। पुराने पड़े सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलने के चांसेस बरकरार है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। ऐसे में व्यापार एवं कारोबार से जुड़े लोग सतर्कता पूर्व काम करें। वहीं घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर अत्यधिक खर्चा ना करें। जीवन साथी के साथ माता-पिता के साथ ही समय व्यतीत करें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज किसी भी विवाद एवं विरोध में पड़ने से बचना है। नहीं तो आपकी स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मौज मस्ती करने की अपनी प्रवृत्ति पर नियंत्रण करें। मनोरंजन की चीजों पर जरूरत से अधिक ना खर्च करें।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कामों की परिणाम आपके पक्ष में ना होने के कारण तनाव बढ़ सकता है। वही किसी पुरानी समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में परिश्रम करते रहे क्योंकि आपके परिश्रम से आपको लाभ अवश्य होगा।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज काफी समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जैसे आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। अधिकारी जगत से जुड़े लोगों की आज जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। साथ ही वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलने की संभावना बन रही है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है  वही आपका कोई शत्रु आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में पहले से सचेत रहें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को आज कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण आज आपका मानसिक सुख असंतुलित हो सकता है। अत्यधिक खर्चे पर नियंत्रण करें बजट मैं संतुलन बनाए रखें। किसी चमत्कार की उम्मीद ना रखें। परिश्रम पर खास ध्यान दें। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में प्रगति हो सकती हैं। नए लोगों से तालमेल बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वही नौकरपेशा लोगों को आज बेहतर अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज अपने कार्य करने के तरीके में थोड़े बदलाव की आवश्यकता है। आज आपको नौकरी एवं व्यापार में कम रुचि होगी काम को पूरा करने में और जनों का सामना करना पड़ सकता है। वही प्रेम में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े होने की संभावना बन रही है।

Related posts

ससुराल जाती हुई आलिया के दिल का हाल-रो जाएंगे आप

mohini kushwaha

क्या फणनवीस का साथ छोड़ शिवसेना का हाथ थामने वाली हैं पंकजा मुंडे

Rani Naqvi

सीएम विजय रूपाणी ने किया ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलने का ऐलान, जानें क्या है नया नाम

Aman Sharma