featured धर्म

28 नवंबर 2021 का राशिफल: किस राशि का भाग्य देगा साथ, जानें आज का राशिफल

विभिन्न राशि वाले कैसे खेले होली

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व है। दैनिक राशिफल के अनुसार आपका दिन कैसा होगा इस बात का पूर्व अनुमान लगाया जाता है तो आइए जानते हैं आज आपका भाग्य कितना साथ देगा। 

आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज मन काफी शांत रहेगा। घर परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपकी आय में कमी और खर्चे अधिक हो सकते हैं। भविष्य के लिए निवेश की संभावनाएं बन रही है। 

ये भी पढ़े: 28 नवंबर 2021 का पंचांग: रविवार, जानें आज का शुभकाल और नक्षत्र

वृष राश 

वृष राशि के जातकों को आज अपने ऊपर संयम रखने की आवश्यकता है। क्रोध के कारण कोई भी गलत निर्णय ना लें। किसी भी कार्य को करने से पहले घर में वरिष्ठ जनों की सलाह लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज मन शांत रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी भी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों की आज वाणी काफी मधुर रहेगी। आज आपको अपने ऊपर आत्मसंयम बना के रखना। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज आपकी आय में कमी हो सकती हैं। लेकिन फिर भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का मन आज प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी ऊंच-नीच बनी रहेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में आज आपको सफलता हासिल होगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज अनावश्यक क्रोध से बचना है। आज अपने मन पर कंट्रोल करके रखना। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर योग बन रहा है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार एवं कारोबार जगत के लोगों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पहले से ही सतर्क रहें। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवारिक संबंधों के लिए काफी खास है। आज आपको बुजुर्गों की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आज भाइयों में विवाद की संभावना है ऐसे में अपनी वाणी पर विराम रखें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास की कमी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके पद में परिवर्तन होने की संभावना बन रही है। आज आपको कोई उच्च पद मिल सकता है। व्यर्थ के झगड़ों और कामकाजी से बचें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बनाए रखें।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको हर मुद्दे को बातचीत के साथ हल करना है। आज आपकी नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। इसी के साथ आपकी आय में वृद्धि होगी। लेकिन साथ में खर्चे भी बढेंगे। 

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आत्मविश्वास के साथ सभी कार्य को पूर्ण करेंगे। लेकिन आज आपके धैर्य में काफी कमी रहेगी। वही आज आपको किसी ने किसी और के कारोबार में सहयोगी का प्रस्ताव मिल सकता है। वही संतान पक्ष को कोई समस्या से हो सकता है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को आज नौकरी में तरक्की मिल सकती हैं। ऐसे में लगातार परिश्रम करते हैं। धार्मिक संगीत में आज आपकी रूचि बढ़ सकते हैं। खर्चे अधिक होने की संभावना है ऐसे ही सोच समझकर खर्च करें। आज का दिन आपके लिए आशा और निराशा दोनों से भरा हुआ है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज मन काफी परेशान रहे हैं। ऐसे में मानसिक चिंता से बचें। शैक्षणिक कार्य पर विशेष ध्यान दें। आज मित्रों के सहयोग से नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं पर संयम रखें। 

Related posts

एलजी अनिल बैजल ने ठुकराया सीएम केजरीवाल का प्रस्ताव, दिल्ली में जारी रहेगा वीकेंड कर्फ़्यू

Neetu Rajbhar

देवभूमि से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Rani Naqvi

प्रेमी जोड़ों की पिटाई के बाद बनाई वीडियो, आधा दर्जन युवकों ने मचाया उत्पात

bharatkhabar