26 नवंबर 2008 को मुबंई में हुए आंतकी हमले को आज 13 साल हो गए हैं। समुद्री रास्ते से आए पाकिस्तान के 10 जैश-ए-मोहम्मद आंतकियों ने ताज होटल में इस घटना को इंजाम दिया था। आतंकियों ने पूरे इलाके को बम और गोलबारी से दहला दिया था। ये इतिहास का सबसे भीषण और भयावह आंतकी हमला है। इस हमले में 160 लोगों की जान चली गई थी और करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मुबंई हमले की बरसी पर तमाम नेता शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा. कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।”
मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूँ और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/rgW2xsoXVj
— Amit Shah (@AmitShah) November 26, 2021
इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर पर करते हुए कहा, “सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है। आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाजी लगाकर मासूमों को बचाता है। जान की नहीं, जहान की फिक्र करता है। परिवार की, गांव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है। 26/11 मुंबई हमले के वीरों को नमन।”
सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है।
आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगाकर मासूमों को बचाता है।
जान की नहीं, जहान की फ़िक्र करता है।
परिवार की, गाँव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है।26/11 #MumbaiTerrorAttack के वीरों को नमन।
जय हिंद! pic.twitter.com/fFVQTGjMmx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2021
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके कहा कि 26/11 के मुम्बई हमले में जान की बाज़ी लगाकर देश की सेवा करने वाले हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। अपने वीर शहीदों का ये देश हमेशा ऋणी रहेगा।
26/11 के मुम्बई हमले में जान की बाज़ी लगाकर देश की सेवा करने वाले हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। अपने वीर शहीदों का ये देश हमेशा ऋणी रहेगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 26, 2021
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ताज होटल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी नहीं भूलेंगे।’
Never forget. pic.twitter.com/xXAVV5pT9h
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 26, 2021
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ‘मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को विनम्र श्रद्धांजलि और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन।’
मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को विनम्र श्रद्धांजलि और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन। #MumbaiTerrorAttack pic.twitter.com/5DCu3R8IVm
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 26, 2021
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, “मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।”
मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व माँ भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।
हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 25, 2021
साल 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। घटना के दौरान होटल में कई लोग मौजूद थे, जिनकी जान बचाने के लिए हमारे कई जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान दे दी। घटना की अगली सुबह तक हमारे बहादुर सिपाहियों ने 9 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया जबकि 1 आंतकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ लिया गया था।