निर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)
अल्मोड़ा जनपद के जागेश्वर विधानसभा में चुनावी रैली में पहुँचे कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में आम जनता के रूझान से कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने वाली है।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार के आते ही प्रदेश में प्रति व्यक्ति औसतन आय जो वर्तमान में चल रही है उसे दुगना करँगे साथ ही सत्ता में आते ही एक वर्ष सभी रिक्त पदों भरे जायँगे। और प्रति वर्ष 10 प्रतिशत पदों को बढ़ाने का कार्य होगा।
वही परम्परागत उद्योग को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके अलावा जिन बेरोजगारो को रोजगार नहीं मिलता है। उन्हें राहुल गांधी न्याय योजना से जोड़ा जाएगा,और कहा कि विधानसभा चुनाव मे नये चहरे उम्मीदवार होंगे।