featured मनोरंजन

महिला कांग्रेस ने किया कंगना के खिलाफ प्रदर्शन

KANGNA महिला कांग्रेस ने किया कंगना के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में महिला कांग्रेस कमेटी ने अभिनेत्री कंगना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। कंगना का पुतला लेकर पहुची कांग्रेस पाटी की महिला सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान कंगना का पुतला फूंकने की भी कोशिश की। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। आपकों बतादें की अभी हाल ही में फिल्म अभिनेत्री कंगना रानावत ने देश की आजादी को लेकर एक विवादित बयांन दिया है। जिसका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है।

KANGNA 2 महिला कांग्रेस ने किया कंगना के खिलाफ प्रदर्शन

वहीं शहर के अंम्बेडकर पार्क में महिला कांग्रेस की सदस्यों ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रानावत के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंकने की कोशिश की है। कांग्रसी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बल्कि उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की भी मांग की है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शकीला बानों ने कंगना द्वारा दिए गए आजादी से जुड़े बयान को शहीदों का अपमान बताया है। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने कंगना को देश विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाने की मांग की है।

kangna24 1595427682 महिला कांग्रेस ने किया कंगना के खिलाफ प्रदर्शन

आपकों बतादें की जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा कंगना का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया गया है। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस को पुलिस को देकर कंगना को दिए गए पदमश्री पुरस्कार वापस लेने की अपील की है।

Related posts

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी जारी

Neetu Rajbhar

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Rahul

लखनऊ विधानभवन के सामने युवती ने की आत्‍मदाह की कोशिश, लगाया ये आरोप

Shailendra Singh