राशिफल ।। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के साथ मनुष्य के जीवन में लगातार बदलाव होते रहते हैं। आज के पंचांग के अनुसार 6 नवंबर 2021 शनिवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। तो आई जानते है कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष राशि
आज काम काज को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक लाभ होगा। चुनौतियों का सामना करके आगे बढ़ते रहें।
वृषभ राशि
परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। अपने काम को लेकर अधिक फोकस करना होगा। स्वास्थ्य से जुड़े मामले में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन से कोई शुभ समाचार मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दोस्तों के साथ बनाई गई योजना रद्द करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि
अध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का योग बना हुआ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने स्वभाव में परिवर्तन करें। सफलता जल्दी मिलेंगी। व्यापार से जुड़े मामलों में धन प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन सकारात्मक उर्जा में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ काम जल्द पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
कन्या राशि
एक से अधिक जगह से धन लाभ का योग बना हुआ है। आय में वृद्धि होगी। बीते समय में की गई कड़ी मेहनत का आज आपको फल मिल सकता है। आत्मविश्वास में मजबूती बढ़ेगी। उलझनो को जल्द सुलझाने की कोशिश करें।
तुला राशि
मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में समस्या बढ़ सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। वित्तीय मामले में सावधानी बरतें। सोच समझकर निर्णय लें।
वृश्चिक राशि
रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। किसी नई योजना को शुरू करने के लिए अच्छा समय है। कामकाज को लेकर यात्रा हो सकती है। प्रमोशन का योग बना हुआ है। धन प्राप्ति का योग बना हुआ है।
धनु राशि
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ को लेकर लापरवाही न करें। तनाव बढ़ सकता है। यात्रा पर जाने के लिए शुभ समय है। दिन खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के बीच खुशियां बढ़ेंगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में धन प्राप्ति का योग बना हुआ है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज से जुड़े कार्य को संभलकर करें। उलझनो से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
मीन राशि
शॉपिंग से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी। प्रेमी से तोहफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।