featured यूपी

कांग्रेस का झटका, ललितेश पति त्रिपाठी ने थामा TMC का दामन

tmc

UP Assembly Election 2022:  यूपी के चुनाव से पहले कांग्रेस का एक ओर झटका लगा है। कांग्रेस के नेता रहे राजेश पति त्रिपाठी और ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस छोड़ TMC में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए। पूर्वांचल में कांग्रेस (Congress) का बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने पिछले महीने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव इस बार के यूपी चुनाव में टीएमसी के लिए कुछ सीटें छोड़ सकते हैं।

ललितेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमला पति त्रिपाठी के परपोते हैं। उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। ललितेश ने 2012 में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी और मिर्जापुर से 2019 के चुनाव में हार गए थे। कमला पति त्रिपाठी परिवार विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्तंभों में से एक रहा है।

2019 के बाद अगर बात करें तो पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और कोई बड़ा चेहरा पार्टी में शामिल नही हुआ है

Related posts

वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू हो होगी दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Samar Khan

गुजरात में पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को किया गिरफ्तार

rituraj

पीएम नेआणंद में किया आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण सुविधा केंद्रों का उद्घाटन

mahesh yadav