featured देश मनोरंजन

रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

Actor Chandrakant Pandya

टेलीविजन के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का 74 साल उम्र में निधन हो गया है। चंद्रकांत के निधन के बारे रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में देवी सीता की भूमिका में नजर आईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता चंद्रकांत की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही सीरियल ‘रामायण’ से जुड़े सभी कलाकार और दर्शक शोक व टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

चंद्रकांत के निधन पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस दीपिका ने कैप्शन में लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निषाद राज’। वहीं, रामायण में भगवान राम का किरदार करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी चंद्रकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

चंद्रकांत पंड्या गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1946 में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। चंद्रकांत के पिता एक व्यापारी थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे। इसके बाद चंद्रकांत का बचपन और उनकी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी हुई। घरवाले अभिनेता को प्यार से बबला बुलाते थे। चंद्रकांत बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमजद खान के गहरे मित्र थे। दोनों ने साथ में ही अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी।

चंद्रकांत पंड्या का करियर
चंद्रकांत ने अभिनय में अपना करियर गुजराती फिल्म ‘कडू मकारनी’ से शुरू किया था। इस फिल्म में काम कर पंड्या गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर में शामिल हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ के अलावा चंद्रकांत ने 100 से ज्यादा हिंदी गुजराती फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम किया था। इसमें ‘विक्रम बेताल’, ‘संपूर्ण महाभारत’, ‘तेजा’ और ‘होते होते प्यार हो गया’ आदि शामिल हैं।

Related posts

थोड़ा डगमगा गए थे, अब संभल गए : अखिलेश

bharatkhabar

कांग्रेस को आयकर न्यायाधिकरण से झटका, यंग इंडिया को चैरिटेबल ट्रस्ट बताने के किया दावे को खारिज

Rani Naqvi

पिथौरागढ़: सेराघाट की सरयू नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत

pratiyush chaubey