featured यूपी राज्य

यूपी के किसानों के लिए राहत भरी खबर! बाढ़ से खराब फसलों की भरपाई करेगी योगी सरकार

yogi adityanath 1 यूपी के किसानों के लिए राहत भरी खबर! बाढ़ से खराब फसलों की भरपाई करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बारिश के चलते धान व गन्ना आदि फसलों के हुए नुकसान का आकलन पूरा हो गया है। प्रदेश में करीब 02 लाख किसान ऐसे पाए गए हैं, जिनकी फसल हालिया अतिवृष्टि/बाढ़ के कारण खराब हो गई। कृषि और राजस्व विभाग के सर्वेक्षण के बाद अब जल्द ही मुआवजा वितरण भी शुरू हो जाएगा। 

रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने फसल क्षतिपूर्ति आकलन की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन पूरा हो गया। करीब दो लाख किसान ऐसे चिन्हित हुए हैं, जिनकी कृषि उपज बाढ़ के चलते खराब हुई है। मुआवजे के एवज में इन किसानों को करीब 68 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि एक भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे। हर तरह की कृषि उपज के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Related posts

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शान…मेरठ का ‘दीवान’

bharatkhabar

ममता को झटका, तृणमूल सांसद चिट फंड घोटाले में गिरफ्तार

Rahul srivastava

खुले आम उडाई जा रही हैं आचार सहिंता की धज्जियां

piyush shukla