featured देश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, दो दिनों से था बुखार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

manmohan singh 1 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, दो दिनों से था बुखार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के चलते मनमोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के चलते मनमोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री को दो दिन से बुखार था। जिसके बाद बुधवार शाम को उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया।

प्रणव झा ट्वीट कर दी मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी

हालांकि कांग्रेस नेता प्रणव झा ने ट्वीट कर मनमोहन सिंह की तबियत ठीक होने की बात कही है। उन्होने ट्वीट कर कहा कि वे रूटीन इलाज के लिए एम्स पहुंचे हैं। मनमोहन सिंह की तबियत ठीक है।  बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अप्रैल में कोरोना संक्रमित हो गए थे। उस दौरान भी उनका इलाज एम्स में करवाया गया और बाद में वह ठीक हो गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमनोहर सिंह अभी 89 साल के हैं।

Related posts

सवालों के घेरे में आए आर्ट्स के ‘टॉपर गणेश’

Pradeep sharma

रिश्वतखोरी में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अधिकारी गिरफ्तार

bharatkhabar

नोटबंदी के बाद जमा राशि में 3-4 लाख करोड़ का कालाधन

Rahul srivastava