featured देश

बीजेपी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, 309 सदस्य शामिल, मेनका और वरुण गांधी लिस्ट से बाहर

जेपी नड्डा बीजेपी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, 309 सदस्य शामिल, मेनका और वरुण गांधी लिस्ट से बाहर

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें कुल 309 सदस्य घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम में वरुण गांधी और लखीमपुर हिंसा को लेकर लगातार मुखर रहने वाली मेनका गांधी को बाहर रखा गया है।

बीजेपी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

WhatsApp Image 2021 10 07 at 2.15.13 PM बीजेपी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, 309 सदस्य शामिल, मेनका और वरुण गांधी लिस्ट से बाहर

मेनका और वरुण गांधी लिस्ट से बाहर

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम में वरुण गांधी और लखीमपुर हिंसा को लेकर लगातार मुखर रहने वाली मेनका गांधी को बाहर रखा गया है। बाहर से बीजेपी में आए बहुत सारे नेताओं को कार्यकारिणी में जगह लिया गई है। वहीं इस सूची में पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, सभी प्रवक्ता, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इसमें कुल 309 सदस्य घोषित किए गए हैं।

7 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

कोरोना के चलते लंबे समय से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो पाई है। जिसके चलते अब बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को दिल्ली में होगी। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा के नेतृत्व में यह पहली कार्यकारिणी बैठक होगी।

Related posts

Bihar: पटना के मनेर में नाव हादसा, 50 से 55 लोग सवार थे, कई लापता

Rahul

खत्म हुआ इंतजार, मिर्ज़ापुर 3 की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन हो रही रिलीज

Rahul

राजगढ़ कॉलोनी में 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

Trinath Mishra