featured मनोरंजन

‘जोधा अकबर’ में ‘सलीमा बेगम’ का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का 29 साल में निधन

jodha 'जोधा अकबर' में 'सलीमा बेगम' का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का 29 साल में निधन

फेमस टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में  सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन हो गया है।

ब्रेन हैमरेज होने के कारण हुआ निधन

ख़बरों की मानें तो उनका निधन ब्रेन हैमरेज होने के कारण हुआ। इस ख़बर के बारे में उनकी को-स्टार परिधि शर्मा ने जानकारी दी है। बता दें कि परिधि शर्मा जोधा के रोल में नजर आयी थीं।

परिधि शर्मा ने जताया दुख 

इस खबर पर परिधि शर्मा ने काफी दुख जताया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  स्टोरी लगाते हुए मनीषा यादव को याद किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ये खबर दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा यादव।

वॉट्सऐप ग्रुप के ग्रुप जरिये मिली जानकारी

वहीं परिधि शर्मा का कहना है कि वो शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद  उनसे टच में नहीं थी। लेकिन एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिये जुड़ी हुई थीं। और इस ग्रुप का नाम मुगल था।  और इस बात की जानकारी उन्हें इस ग्रुप जरिये ही लगी। और मैं शॉक्ड रह गई।’

आपको बता दें कि मनीषा यादव ने जुलाई में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। इसके अलावा मनीषा ने अपने ट्विटर हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुम मेरी लाइफ में मुश्किल समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो। मैं तुम्हारी मम्मा होने पर गर्व महसूस करती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

ऑनस्क्रीन बेटे शीजान ने  निधन की खबर सुनकर जताया दुख 

बता दें कि मनीषा यादव के निधन पर उनके  ऑनस्क्रीन बेटे शीजान ने  उनके निधन की खबर सुनकर दुख जताया,शीजान  मनीषा के निधन के बारे में सुनकर शॉक्ड रह गए. उन्होंने कहा कि वो  मेरी पहली ऑनस्क्रीन मदर थीं यकीन नहीं हो रहा कि वो अब हमारे बीच नहीं रहीं।

वहीं मनीषा के फैंस भी उनके निधन से दुखी हैं, और सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। और उनकी आत्मा की शांति के लिये पार्थना कर रहे हैं।

Related posts

नवविवाहिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर ससुराल वालों को लगाया चूना

Ankit Tripathi

फिर से एक मासूम के साथ दरिंदगी, रेप के बाद किया मौत के हवाले

rituraj

Radha Ashtami 2021: 14 सितंबर को मनाया जाएगा राधा अष्टमी का पर्व, अखंड सौभाग्य के लिए सुहागन महिलाएं ऐसे करें पूजा

Saurabh