featured देश पंजाब राज्य

नवविवाहिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर ससुराल वालों को लगाया चूना

nav vivahita नवविवाहिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर ससुराल वालों को लगाया चूना

तरनतारन। पंजाब के थाना वैरोवाल पुलिस ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। जहां पुलिस ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर से सोने के जेवरात, नकदी और मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में नवविवाहिता और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

nav vivahita नवविवाहिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर ससुराल वालों को लगाया चूना

पुलिस के मुताबिक, दी गई शिकायत में हीरा पुत्र जरनैल सिंह निवासी खोजकीपुर ने बताया कि उसके लड़के की शिकायत सुखबीर कौर जो चीमा बाठ की निवासी है। जिनकी शादी जनवरी 2017 में हुई थी। महज विवाह के तीन महीने के बाद ही उसका पति किसी काम से विदेश चला गया था।

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

उसके बाद नवविवाहिता ने उनके घर में एक लड़के को बुलाया जिसे उसने अपना रिश्ते दार बताया। उक्त नौजवान खाना खाकर सो गया। जब हीरा सिंह सुबह उठा तो उन्हें चक्कर आने लगा। दरअसल उनकी बहू सुखबीर कौर ने रात के समय उनके खाने में कोई नशीला केमिकल मिला दिया था।और हीरा सिंह और उसकी पत्नी जब सुबह उठे तो देखा कि उनकी बहू और घर में आया लड़का गायब था। वहीं घर की अलमारी से 15 तोले सोना, 10 हजार रुपए की नकदी और मोटरसाइकिल गायब था।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने थाना वैरोवाल में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

हिन्दू मुसलमान को आपस में लड़ाना चाहते हैं ओवैसी : परमहंस दास

Shailendra Singh

सुच्चा सिंह को आप के संयोजक पद से हटाया गया

shipra saxena

नई दिल्ली, गोवा और बंगलुरु के लिए एयर एशिया की सेवा शुरू, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Rahul