featured मनोरंजन

बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ, नजर आने वाले हैं ये फेमस चेहरे

bigg boss

बिग बॉस 15 आज रात 9:30 बजे से शुरु होने जा रहा है। वहीं शो के प्रीमियर में वही में रणवीर सिंह की गेस्ट के तौर पर धमाकेदार एंट्री होने वाली है।

शो द बिग पिक्चर

आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने डेब्यू शो द बिग पिक्चर को  यहां प्रमोट करने वाले हैं।  प्रोमो में सलमान खान और  रणवीर सिंह मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

साथ ही रणवीर बोलते नजर आ रहे हैं कि वो एक अनोखा क्विज शो होस्ट करने जा रहे हैं। प्रोमो में आप  सलमान खान और रणवीर सिंह को गाना गाते देख सकते हैं। इससे पहले भी रणवीर सिंह को बिग बॉस के सेट पर फिल्म  के प्रमोशन के लिए आते देखा गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें कि  रणवीर का ये क्विज शो 16 अक्टूबर से कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाला है, ये शो शनिवार-रविवार रात 8 बजे आया करेगा।

मौनी रॉय की जबरजस्त डांस परफॉर्मेंस

बिग बॉस 15 के सेट पर रणवीर सिंह के अलावा  मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैं। शो में होने वाला है मौनी रॉय के जबरजस्त डांस परफॉर्मेंस। जिसका फैंस को है बसब्री से इंतजार ।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जंगल थीम में होगा धमाल

बता दें कि इस बार शो की थीम जंगल पर रखी गयी है, जिसमें कंटेस्टेंट को काफी मुश्किलों का सामना करते देखा जा सकेगा।

चार चांद लगायेगी अभिनेत्री रेखा की आवाज  

साथ ही अभिनेत्री रेखा की आवाज भी इस शो में चार चांद लगाने वाली है। जी हां इस बार बिग बॉस 15 में जंगल की थीम के साथ-साथ रेखा जी की आवाज को भी शामिल किया गया है।

यानि शो में होगा मस्ती धमाल और एंटरटेंनमेंट का सुपर डोज, जिसका फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार।

 

 

 

Related posts

गोरखपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे सीएम योगी, बांटेंगे राहत सामग्री

Shailendra Singh

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने उड़ाई कांग्रेस और बीजेपी की नींद

Rani Naqvi

उत्तर प्रदेश की सड़कें 15 नवंबर 2021 तक होंगी गड्ढा मुक्त, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Neetu Rajbhar