featured यूपी

यूपी: निवेशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश, सीएम योगी बोले- ये नया उत्तर प्रदेश है, 6 साल में देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाएंगे

CM Yogi 1 यूपी: निवेशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश, सीएम योगी बोले- ये नया उत्तर प्रदेश है, 6 साल में देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाएंगे

आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। प्रदेश में अब नए-नए प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ में भी उत्तर प्रदेश में लंबी छलांग लगातर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसको लेकर खुशी जताई है और बताया कि कैसे 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में विकास कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

निवेशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश- सीएम

आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। प्रदेश में अब नए-नए प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ में भी उत्तर प्रदेश में लंबी छलांग लगातर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसको लेकर खुशी जताई है। सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश में निवेश का सबसे आकर्षक केंद्र बनकर उभरा है। साथ ही, वर्तमान में प्रदेश ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ में दूसरे नम्बर पर है।

देश और दुनिया के निवेशकों को प्राथमिकता दी जा रही- सीएम

सीएम योगी ने कहा कि साल 2016 से पहले देश में उत्तर प्रदेश का स्थान 15वां या 16वां था। निवेश के इच्छुक देश और दुनिया के निवेशकों को प्रदेश में निवेश करने को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्र की प्रति व्यक्ति के आय के बराबर थी, जो धीरे-धीरे कम होकर साल 2017 तक देश की प्रति आय की तिहाई रह गयी थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। साढ़े चार साल में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

नौकरी की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सुरक्षा का वातावरण होता है, तब रोजगार और नौकरी की सम्भावना तेजी से आगे बढ़ती है। राज्य सरकार की ओर से सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका असर बाजार, प्रति व्यक्ति आय एवं विकास पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की 44 महत्वपूर्ण योजनाओें में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों और संकल्पों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

‘6 साल में नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य’

सीएम ने कहा कि चार साल पहले उत्तर प्रदेश देश की छठीं अर्थव्यवस्था थी, जो आज दूसरी अर्थव्यवस्था बन गयी है। यह नया उत्तर प्रदेश है। सीएन ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले 6 साल में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनाया जाए। इसके लिए सरकार के साथ सभी को मिलकर काम करना होगा।

Related posts

पहले बेरहमी से उतारा मौत के घाट फिर खुद भी लगा ली फांसी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

bharatkhabar

सहारनपुर में भारी बारिश के कारण गिरा मकान, 6 लोगों की मौत

rituraj

13 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul