featured धर्म

राशिफल 2 अक्टूबर 2021 : जानें क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन

aaj ka rashifal 7 राशिफल 2 अक्टूबर 2021 : जानें क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन

मेष राशि – पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आपका दिन ठीक रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती। करीपेशा के लिए कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी।

वृष राशि – आज आपको परिवार का साथ मिलेगा।  किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई झगड़ा चल रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा।  आप अपना कोई भी काम है जल्दीबाजी में ना करें नहीं तो काम बिगड़ सकता है संतान को लेकर थोड़ी चिंताए बनी रहेंगी। अध्यात्म में मन लगाएं।आज बिजनेस में भी खास नहीं रहेगा।

मिथुन राशि
– परिवार में शांति बनी रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अचानक मन में बेवजह की विचार आ सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होनें दें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम संबंध टूट सकते हैं थोड़ा ध्यान रखने की जरुरत है।

कर्क राशि- अगर किसी जरूरी मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार करें, सेहत का ध्यान रखें, आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। वाहन धीरे चलायें।

सिंह राशि – आज आपके मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे,  जिसकी वजह से   बेचैनी महसूस करेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मां की सेहत का ध्यान रखें, अपने सभी काम  समय पर पूरा करें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि –  आज आप थोड़ा परेशान रह  सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार के लिये किए गए प्रयास सफल होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि- अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो उसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। मन की शांति बनी रहेगी।करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि– नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवार  में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है।   परिवार केसदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार और जॉब में तरक्की हो सकती है। साथ ही आय में बढ़ोतरी के योग हैं।

धनु राशि-आज आपको छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है।घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। वाहन सुख के योग बन रहे हैं।   विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि–  लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मधुर संबंध बने रहेंगे, कोई अच्छा मौका मिलने की उम्मीद है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आज आपको मान सम्मान मिल सकता है।  . जीवन साथी का सहयोग  मिलेगा, प्रेम संबंधों के लिये ये दिन अच्छा है।

कुंभ राशि –   किसी को उधार दिया हुआ  पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपको  किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिलेगें।

मीन राशि- जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वाद विवाद से बचें।

 

Related posts

देशभर में मनाई गई मकर संक्रांति…लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

shipra saxena

हैदराबाद विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स छात्र ने लगाई फांसी

shipra saxena

Lucknow: कंटेनमेंट जोन के लिए डीएम ने जारी किए नंबर, अब घर बैठे मंगाएं दवाई

Aditya Mishra