featured साइन्स-टेक्नोलॉजी

हजारों साल पहले के पैरों के निशान अमेरिका में मानवता के इतिहास को फिर से लिखते है

FAWPqqBX0AM8cdw हजारों साल पहले के पैरों के निशान अमेरिका में मानवता के इतिहास को फिर से लिखते है

संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 23000 साल प्रचीन पैरों के निशान खोजे गए। हाल ही में प्रकाशित शोध में पता चलता है कि मानव अंतिम हिमयुग के अंत में बहुत पहले उत्तरी अमेरिका में बसे हुए थे। शोध में मिले हजारों साल पुराने पैरों के निशान अमेरिका में मानवीय इतिहास की ओर इशारा करते है। 

 अमेरिका में मिले यह पैरों के निशान व्हाइट सेंड्स नेशनल पार्क में एक सूखी झील के तले में पाए गए। जो अब न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान का हिस्सा है।इन पैरों के निशानों को पहली बार 2009 में पार्क प्रबंधन ने देखा था। 

अमेरिकन जर्नल साइंस में प्रकाशित अध्ययन के लेखक लिखते हैं, “कई ट्रैक किशोरों और बच्चों के प्रतीत होते हैं; बड़े वयस्क पैरों के निशान अक्सर कम होते हैं।”

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के वैज्ञानिकों ने हाल ही में अनुमानित काल को पता करने के लिए पैरों के निशान में फंसे बीजों का विश्लेषण किया, जिससे ज्ञात होता है कि यह निशान करीब 22,800 से लेकर 21,130 साल प्राचीन है।

हालांकि अधिकतर विज्ञान इको का मानना है कि प्राचीन काल में मनुष्य भूमि पुल के माध्यम से आई होंगे। जो एशिया को अलास्का से जोड़ता था। हालांकि यह पुल अब जलमग्न हो चुका है।

पत्थर के औजार, हड्डियों के जीवाश्म और अनुवांशिक विश्लेषण सहित प्राप्त अवशेषों के आधार पर अन्य शोधकर्ताओं  ने अमेरिका में मानव आगमन का संभावित कालखंड 13000 से 26,000 प्राचीन बताया है।

अमेरिकी अनुसंधान द्वारा गुरुवार को जारी साइंस नामक पत्रिका में किया गया है कि इससे पहले व्हाइट सैंड्स नेशनल पार्क में हुई खुदाई में एक कृपाण-दांतेदार बिल्ली, भयानक भेड़िया और हिमयुग के अन्य जानवरों के जीवाश्म ट्रैक का पहले भी खुलासा हो चुका है।

Related posts

भाजपा नेता विजय गोयल बोले, ऑड-ईवन राजनीतिक चाल है

Trinath Mishra

बिना बच्चों के पीएम मोदी कैसे मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस?

Rozy Ali

क्या है ‘बैठने का अधिकार’ बिल? जिसे तमिलनाडु सरकार कानून बनाएगी

Nitin Gupta