featured देश

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

906015 pm modirussia दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम  मोदी ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि श्री दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

ट्विटर पर मैसे सांझा करते हुए, प्रधान मंत्री ने उपाध्याय को “एकात्म मानवतावाद” का रुप बताया। और कहा कि उनके विचार हमेशा देश के लोगों को प्रेरित करेंगे। “एकात्म मानववाद” और “अंत्योदय” (सबसे वंचितों का सशक्तिकरण) के उनके विचार भाजपा की विचारधारा के केंद्र में रहे हैं।

दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे। बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। भारतीय जनसंघ से ही 1980 में भाजपा पार्टी का गठन हुआ।

Related posts

FWICE ने फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा की शूटिंग पर लगाई पाबंदी, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर

Aman Sharma

नोएडा में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज, 100 बसों को किया था इकट्ठा

Shubham Gupta

BSP नेता की गोली मारकर हत्या, माफिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Pradeep sharma