पीएम मोदी ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि श्री दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
ट्विटर पर मैसे सांझा करते हुए, प्रधान मंत्री ने उपाध्याय को “एकात्म मानवतावाद” का रुप बताया। और कहा कि उनके विचार हमेशा देश के लोगों को प्रेरित करेंगे। “एकात्म मानववाद” और “अंत्योदय” (सबसे वंचितों का सशक्तिकरण) के उनके विचार भाजपा की विचारधारा के केंद्र में रहे हैं।
एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2021
दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे। बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। भारतीय जनसंघ से ही 1980 में भाजपा पार्टी का गठन हुआ।