featured देश

अक्टूबर महीने से फिर शुरू होगा भारत वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम, डब्ल्यूएचओ ने कहा शुक्रिया

UP: कोरोना टीकाकरण में लखनऊ न. 1

कोरोना काल में भारत ने कई देशों को वैक्सीन पहुंचा कर  मदद की है। बता दें कि भारत फिर से  भारत वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम की शुरुआत एक बार फिर से करने जा रहा है।   जी हां एक बार फिर से भारत कोरोना वैक्सीन का निर्यात पर विचार कर रहा है।

Corona vaccine, Kasganj, UP News, Corona epidemic

जिसकी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डा. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को धन्यवाद  दिया है। आपको बता दें कि भारत अक्टूबर से वैक्सीन का निर्यात शुरू करने जा रहा है।

घेब्रेयेसस ने कहा, ‘भारत ने अक्टूबर से  कोरोना वैक्सीन शिपमेंट फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को धन्यवाद। बता दें कि इस साल के आखिर तक सभी देशों में 40 फीसद टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना वैक्सीन के निर्यात की घोषणा करते हुए कहा था कि नागरिकों का टीकाकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार को अक्टूबर में कोरोना टीकों की 30 करोड़ से अधिक खुराक और अक्टूबर-दिसंबर में 100 करोड़ से अधिक खुराक प्राप्त होगी।

इस साल अप्रैल में देश में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद सरकार ने COVID-19 टीकों के निर्यात पर रोक लगा दी थी, लेकिन एक बार फिर से भारत वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम की शुरआत करने जा रहा है।

 

 

 

Related posts

यहां देखें सावन 2021 के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट, इस दिन आएंगे नाग पंचमी, तीज, और रक्षाबंधन का पर्व

Rahul

LPG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका, घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी

Rahul

प्रदेश में आधी रात के बाद सात एडीजी के तबादले

sushil kumar