featured यूपी

विहिप अध्यक्ष डा.आर.एन. सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विहिप अध्यक्ष डा.आर.एन. सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डा. आर.एन. सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विहिप अध्यक्ष डा. आर.एन. सिंह और विश्व हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह पहली मुलाकात है। डा. आर.एन. सिंह को विहिप अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार लखनऊ आए हैं। विहिप अध्यक्ष का यह लखनऊ दौरा काफी अहम रहा। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने विहिप के प्रदेश कार्यालय पर 30 अगस्त को प्रान्तीय और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

चिकित्सकों को संगठन से जोड़ेगी विहिप
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) सेवा के क्षेत्र में भी काम करती है। इसके लिए विहिप की तरफ से सेवा विभाग बनाया गया है। सेवा विभाग के कार्यकर्ता समाज के बीच सेवा से संबंधित गतिविधियों का संचालन करते हैं। इसलिए विहिप बड़ी संख्या में चिकित्सकों को जोड़कर उनका उपयोग सेवा कार्य के लिए करना चाहती है। लखनऊ पहुँचे विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आर.एन.सिंह ने मंगलवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुँचकर केजीएमयू के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसके अलावा विहिप अध्यक्ष ने लखनऊ के बड़े व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बैठक की।

अयोध्या पहुँचे विहिप के अध्यक्ष
विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आर.एन.सिंह लखनऊ से अयोध्या पहुँच गये हैं। वह वहां पर विहिप और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेंगे।

Related posts

PM Kisan Yojna: पहुंचने वाले हैं किसानों के खाते में 9वीं किस्त के 2000 रुपये

pratiyush chaubey

एयरटेल ने बाकी टेलिकॉम कंपनियों को दी टक्कर, हर महीने मिलेगा अनलिमिटेड कॉल, मैसेज और 12जीबी डेटा

Rani Naqvi

RBI और सरकार के बीच तनाव खत्म,उर्जित पटेल नहीं देंगे इस्तीफा !

mahesh yadav