Breaking News यूपी

कर्मचारियों को करेंगे मजबूत, मुद्दों से नहीं होगा समझौता: पदमनाभ त्रिवेदी

WhatsApp Image 2021 09 01 at 4.30.15 PM कर्मचारियों को करेंगे मजबूत, मुद्दों से नहीं होगा समझौता: पदमनाभ त्रिवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पदमनाभ त्रिवेदी बुधवार को लखनऊ पहुंचे। जहां पर कर्मचारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पदमनाभ का निर्वाचन के बाद यह पहला लखनऊ दौरा था। इस दौरान कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीतियों पर भी उन्होंने चर्चा की।

कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए पदमनाभ त्रिवेदी ने कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य प्रदेश के कर्मचारियों की एकता और मजबूत करना है। अगर कर्मचारी मजबूत रहे तो उनके मुद्दे भी मजबूती से उठेंगे और सरकार भी उसका संज्ञान लेगी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी समुदाय की समस्याओं और मांगों को उचित मंच पर उठाया जाएगा। पुरानी पेंशन लागू करने के आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। एक वृहद आंदोलन का स्वरुप बनाने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Image 2021 09 01 at 4.30.10 PM कर्मचारियों को करेंगे मजबूत, मुद्दों से नहीं होगा समझौता: पदमनाभ त्रिवेदी

गौतरलब है कि कानपुर में 25 अगस्त को हुए अधिवेशन व चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पदमनाभ त्रिवेदी का निर्वाचन हुआ था। उपाध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी ने बताया कि इस पदमनाभ हमेशा कर्मचारियों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। शासन के सामने वे बेबाकी से हमारे मुद्दों को उठाते हैं। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों का आंदोलन काफी मजबूत हुआ है। आगे भी हमारे मुद्दों पर उनका नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लखनऊ में स्वागत समारोह में मुख्य रुप से लखनऊ कार्यकारिणी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष अफ़ीफ़ सिद्दीकी, सचिव मंसूर अली, संयुक्त मंत्री अजीत रावत, संगठन मंत्री शैलेन्द्र यादव, सुधीर भारती, दिनेश विश्वकर्मा, सुनीत पटेल, दीपक श्रीवास्तव, नफीस सिद्दीकी, अनिरुद्ध वर्मा, आदित्य मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गन्ना किसानों के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर, कैसे उठाएं फायदा

Aditya Mishra

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति में नामित

Trinath Mishra

कामयाबी: साल 2017 में कश्मीर में एनआईए की जांच में हुआ आतंकी फंडिंग खुलासा

Breaking News