आज हम आपको बड़े अच्छे लगते हैं’ के फेम राम कपूर के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसको सुनकर आपको भी थोड़ी हैरानी होगी । जी हां क्या आपको पता है कि राम कपूर टीवी सीरियल में काम करने के बावजूद टीवी से दूरी बनाकर रखते हैं। गोलू मोलू से दिखने वाले राम कपूर को टीवी की दुनिया में काफी फेम मिला। सीरियल कसम से’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी में उनके अभिनय को फैंस ने इतना पसंद किया कि राम कपूर बन गये सबके चहीते। आपको बता दें कि राम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
तो चलिये जान लेते हैं राम कपूर की निजी लाइफ के बारे में कुछ अनसुनी बातें, उनका जन्म 1 सितम्बर 1973 को दिल्ली में मीडिल क्लास पंजाबी फैमिली में हुआ, पंजाबी फैमिली में होने के कारण राम कपूर गोलू मोलू से दिखते हैं। इसके अलावा राम कपूर ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। क्या आप जानते हैं कि राम कपूर को इग्लिश का इतना क्रैज है कि वो ज्यादातर हॉलीवुड़ फिल्मे देखना पसंद करते हैं। ये तो रही उनके बारे में जुड़ी कुछ जानकारियां जो हमने आपको बतायीं।
लेकिन क्या आपको पता है कि राम कपूर टीवी से दूरी क्यों बनाकर रखते हैं हो गये ना हैरान । तो चलिये जानते हैं इसके पीछे की वजह अपने एक इंटरव्यू में राम कपूर ने इस बात का खुलासा किया की वो टीवी काफी कम देखते हैं और इसकी वजह उन्होंने अपनी लाड़ली बेटी सिया को बताया। जी हां एक बार उनकी लाड़ली बेटी सिया ने पूछ लिया कि वो इतनी सारी 50 सिगरेट क्यों पीते हैं। और फिर क्या था इसके बाद राम कपूर ने कर ली सिगरेट से तौबा। साथ ही दिनभर टीवी के आगे बैठना भी छोड़ दिया, हैना दिलचस्प। आपमें से बहुत कम लोगों को पता होगा कि राम कपूर की असल जिंदगी काफी फिल्मी है जी हां राम कपूर की वाइफ गौतमी घर एक मंदिर के सेट पर मिले और फिर क्या था दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे, उसके बाद शुरु हुई इन दोनों की लव स्टोरी और कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गये । ऐसी ही लेटस्ट ख़बरों के लिये बने रहें भारत ख़बर के साथ