लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नेता किन्नर सोनम समेत कई लोगों ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में अलीगढ़ से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहें अजीत बालियान, यूपी अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा,संत कबीरनगर के वैभव चतुर्वेदी और देवरिया के अभय राज तिवारी और अजय शंकर दुबे रहे।
भाजपा में शामिल होने के बाद सोनम ने कहा कि अखिलेश यादव दगाबाज हैं। उन्होंने कहा था कि सपा में सम्मान मिलेगा और कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। सोनम ने कहा कि अब मैं सपा में कभी नहीं जाऊंगी। सोनम ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हित में काम रह रही है और 2022 में योगी की सरकार दुबारा बनानी है।