featured यूपी

राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केन्द्र – कलराज मिश्र

राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केन्द्र

लखनऊ। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर बन रहा भव्य राम मंदिर सही मायने में सांस्कृतिक एकता का केन्द्र बिन्दु होगा। उन्होंने कहा कि जिसके लिए हम सब ने निरंतर काम किया अब वह सपना साकार हो रहा है। कलराज मिश्र सोमवार को अयोध्या पहुँचे थे।

उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक भारतवासी के हृदय की आकांक्षा थी। जिसकी पूर्ति जल्द होगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में राजस्थान के पत्थरों का प्रयोग हो रहा है। कलराज मिश्र हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला और रामजन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन किया। इसके बाद सरयू नदी पर मां सरयू की आरती उतारी।
कलराज मिश्रा ने अयोध्या में सपत्नीक श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला का दर्शन किया और इस अवसर पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि घट-घट में व्याप्त राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र हैं और उनके दर्शन का अवसर मिलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।
कलराज मिश्र ने राम मंदिर निर्माण के कार्य को भी देखा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय ने कलराज मिश्रा को मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

Rahul

पाक चुनाव: जमात-उद-दावा मैदान में उतारेगा 200 से ज्यादा उम्मीदवार, हाफिज नहीं लड़ेगा चुनाव

rituraj

तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट पर दागे करीब 30 रॉकेट, निशाने पर थे अमेरिकी रक्षा मंत्री

Pradeep sharma