Breaking News यूपी

बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सपा में होंगे शामिल! सपा नेता के बयान से मचा हड़कंप

Capture 10 बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सपा में होंगे शामिल! सपा नेता के बयान से मचा हड़कंप

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। स्वतंत्र देव सिंह की मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।

कुछ सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि स्वतंत्र देव सिंह को मुलायम सिंह यादव ने सपा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गरमा गया है। हालांकि, बीजेपी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन, सपा नेता आईपी सिंह के एक ट्वीट ने हड़कंप मचा दिया है।

सपा नेता आईपी सिंह ने ट्वीट किया है कि पिछड़े वर्ग के बीजेपी अध्यक्ष श्री @swatantrabjp जी को माननीय नेता जी ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने को आमंत्रित किया है। हालांकि आईपी सिंह के बयान में कितनी सच्चाई है, यह तो अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। लेकिन, आईपी सिंह की छवि एक गंभीर नेता की रही है। ऐसे में उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

वहीं यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि ‘आदरणीय मुलायम सिंह जी ‘नेताजी’ से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’ उनकी इस मुलाकात के बाद ही अटकलें शुरू हो गईं हैं। अभी तक स्वतंत्र देव सिंह की ओर से इस संबंध में कोई नया बयान नहीं आया है।

Related posts

Good News: गोरखपुर में एक मिनट में 400 लीटर ऑक्सीजन का हो सकेगा उत्पादन, जानिए कैसे

Aditya Mishra

UP Corona Case: सूर्य प्रताप शाही पाए गए कोरोना पॉजिटिव, यूपी में मरीजों की संख्या हुई 640

Rahul

लालू की सजा पर गरमाई राजनीति -कहा निर्दोष तो कोई बोले पाप

mohini kushwaha