featured यूपी

किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गुप्ता

किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गुप्ता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल,मैग्नम प्लाजा, गोमती नगर की नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने एवं हर समय संघर्ष करने की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एडीसीपी पूर्वी एस.एम कासिम मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी जाति धर्म के व्यापारी एकजुट होकर अपने वोट की चोट से अपनी समस्याओं पर प्रहार करें, ऐसा करने से निश्चित रूप से समाधान होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या में तुरंत पहुंचने का आह्वान किया तथा कहा कि  व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं मुख्य अतिथि एडीसीपी पूर्वी ने समारोह में बोलते हुए कहा व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा व्यापारियों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन 24×7 तैयार है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के पद पर अंकुर रस्तोगी,महामंत्री के पद पर प्रतीक भटनागर,कोषाध्यक्ष के पद पर अंकित रस्तोगी,उपाध्यक्ष के पद पर आशुतोष सिंह,संगठन मंत्री के पद पर विजय चौरसिया,मंत्री के पद पर शोएब खान,विधि सलाहकार के रूप में किशोर सक्सेना,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इरफान,सलमान बेग एवं विवेक सिंह ने शपथ ली।

Related posts

दिल्ली एनसीआर में फैले प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

shipra saxena

हाफिज ने कासिम की फांसी का किया विरोध, भारत को ठहराया जिम्मेदार

shipra saxena

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो भारतीय सेना ने ढेर किए तीन आतंकी

Aman Sharma