यूपी राज्य

महिला उद्यमी आगे आएं, नेतृत्व भी करें: संदीप बंसल

WhatsApp Image 2021 08 27 at 6.40.29 PM 1 महिला उद्यमी आगे आएं, नेतृत्व भी करें: संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उत्तर प्रदेश की महिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि महिलाओं को अब आगे आना होगा। बहुत सी महिला उद्यमी हैं, उन्हें आगे आकर अब नेतृत्व भी संभालना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रत्येक महिला उद्यमी एवं व्यापारी को एकजुट करके संगठन से जोड़ने का संकल्प प्रदेश की महिला इकाई से कराया।

समारोह में उपस्थित लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे महिला व्यापारियों को एकजुट करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे हैं। व्यापार और उद्योग संगठन में भी महिलाओं को आगे आना ही था, जो आज शपथ ग्रहण समारोह से साबित हो गया।

WhatsApp Image 2021 08 27 at 6.40.29 PM महिला उद्यमी आगे आएं, नेतृत्व भी करें: संदीप बंसल

संदीप बंसल ने प्रदेश महिला इकाई के अध्यक्ष पद पर लखनऊ से अनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष कन्नौज से शोभा दुबे, लखनऊ से नवीन भसीन, कोषाध्यक्ष कानपुर से मिथिलेश गुप्ता, महामंत्री लखनऊ से एकता अग्रवाल,  संगठन मंत्री प्रयागराज से रूपाली अवस्थी, रायबरेली से पूनम तिवारी, संयुक्त मंत्री सीतापुर से सविता बिंदु गुप्ता, शाहजहांपुर से सुनीता गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी प्रचार मंत्री गोरखपुर से चित्रा सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संभल से प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगीता भार्गव को चुना गया।

संदीप बंसल ने कहा कि आज देश में करोड़ों महिलाएं उद्योग और व्यापार में काम कर रही हैं। संगठन का प्रयास होना चाहिए कि सभी महिलाओं को एकजुट करके महिला शक्ति को और ताकतवर बनाया जाए और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। बहुत सारे व्यापार और योजनाएं ऐसी हैं जिन से जुड़कर महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो सकता है। इस दिशा में भी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई को निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

WhatsApp Image 2021 08 27 at 2.30.40 PM महिला उद्यमी आगे आएं, नेतृत्व भी करें: संदीप बंसल

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिता जयसवाल, उपाध्यक्ष नवीन भसीन, शोभा दुबे, कोषाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, महामंत्री एकता अग्रवाल ने प्रदेश की आई हुई सभी बहनों का पुष्प देकर स्वागत किया। साथ ही 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर उनके जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया। महिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी डी पी परिवर्तित करते हुए एक दूसरे को निरंतर व्यापारी दिवस की बधाई देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ की महिला इकाई की उपाध्यक्ष बीनू मिश्रा, अनुराधा जयसवाल, महामंत्री ज्योति अग्रवाल, मोनिका बक्शी, ज्योति चोपड़ा ने प्रदेश पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया सभी को बैच लगाकर भी सम्मानित किया गया समस्त महिला पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल एवं लखनऊ के महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी ने बताया की शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश से आई महिलाओं ने अति शीघ्र एक महिला व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया।

Related posts

पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए हर मुमकिन मदद करने को तैयार

Rani Naqvi

उत्तराखंड सरकार ने तय की खाद्यान्न ढुलान दरें, केंद्र से मंजूरी मिलने का इंतजार

Samar Khan

कर्नाटक उप-चुनाव के 2 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

mahesh yadav