featured यूपी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नवनियुक्त महानिदेशक का किया स्‍वागत

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नवनियुक्त महानिदेशक का किया स्‍वागत

लखनऊ: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. वेद ब्रत सिंह से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान फूलों का गुलदस्‍ता देते हुए विभाग में आने पर उनका स्वागत किया गया।

प्रतिनिधि मंडल में परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव, एस के जौहरी सहित कई प्रतिनिधि शामिल रहे। परिषद ने आशा जताई कि नए स्वास्थ्य महानिदेशक के नेतृत्व में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याएं दूर होंगी।

परिषद ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर जन सेवा में अग्रसर बना रहेगा। वहीं, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. वेद ब्रत सिंह ने कहा कि, वह सभी कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने को हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

हल्द्वानी: लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

pratiyush chaubey

अन्ना की सरकार को सख्त चेतावनी, अगर बात नहीं मानी तो प्राण त्याग दूंगा

Vijay Shrer

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने गिनाए केंद्र सरकार की योजना, वोंट बैंक हासिल करने के लिए गरीबों को बताया स्वाभिमानी

Trinath Mishra