Breaking News featured यूपी

कल्याण सिंह का नाम बेचने की राजनीति में सफल नहीं होगी BJP सरकार: अंशु अवस्थी

कल्याण सिंह का नाम बेचने की राजनीति में सफल नहीं होगी BJP सरकार: अंशु अवस्थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आन्दोलन के नायक कहे जाने वाले कल्याण सिंह का शनिवार को राजधानी स्थित SGPGI में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई थी। उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया। वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बड़ा ऐलान किया। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद अब उनके नाम पर प्रदेश सरकार अलग-अलग जिलों में सड़क बनाएगी।

इसी के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कल्याण सिंह का नाम बेचने की राजनीति का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया लेकिन योगी आदित्यनाथ सिर्फ सत्ता के अहंकार में डूबे रहे। साढ़े चार साल में इनके पास बताने को कुछ भी नहीं है, और भाजपा के पास अब सिर्फ नाम का सहारा बचा है। कल्याण सिंह के निधन के बाद अब उनके नाम को भुनाने की कोशिश की जा रही है। शायद इसीलिए अब बड़े-बड़े ऐलान किए जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि जनता कुछ भूल नहीं रही है। उन्होंने कहा है कि, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में पदों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। नौजवान रोज़गार मांगने निकलता है तो उसे लाठी से पिटवाया जाता है। गन्ना किसान परेशान हैं। प्रदेश के लोग नाम वाली प्रक्रिया से गुमराह होने वाली नहीं है।

Related posts

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयी संरक्षण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

mahesh yadav

UP News: औरैया में रोडवेज बस और कार में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Rahul

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी लड़के को माता-पिता से मिलाने का फैसला किया

Rani Naqvi