featured उत्तराखंड राज्य

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयी संरक्षण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयी संरक्षण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी संरक्षण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित हिमालयी संरक्षण अभियान रैली 2018 के तहत व्यापार मण्डलों द्वारा चार दिनों की रैली में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, रिस्पना व कोसी पुनर्जीवीकरण को सहयोग के लिए प्रयास किए जाएंगे।

 

 त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयी संरक्षण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयी संरक्षण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इसे भी पढ़ेःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी

हिमालयी संरक्षण अभियान 2018 के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं व बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व हिमालय संरक्षण में के प्रति जन जागरूकता को निरन्तर बढ़ाना होगा। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नदियों के पुनर्जीवीकरण, पाॅलीथीन के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे है।

सरकार के प्रयासों के साथ ही व्यापक सक्रिय जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छे परिणाम मिल सकते है। हिमालय का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल गोयल, प्रान्तीय महामंत्री नवीन वर्मा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ेःउत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती पर पदयात्रा की

अजस्र पीयूष

Related posts

सीतापुर में चुनावी दंगलः राहुल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Rahul srivastava

दिग्विजय से छिना गोवा और कर्नाटक का प्रभारी पद, बोले फिर भी हूं खुश

shipra saxena

IND vs PAK t20i world cup: छोटी दिवाली के साथ कल होगा IND-PAK का महामुकाबला

Rahul