featured यूपी

अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी

Gulab Singh Lodhi was martyred by the bullet of the British

लखनऊ। अंग्रेजी हुकुमत की गोली लगने से शहीद होने वाले नौजवान क्रान्तिकारी गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर झण्डेवाला पार्क अमीनाबाद मे पुष्पाजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व नेता विधान परिषद विन्ध्यवसिनी कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर विन्ध्यवसिनी कुमार ने कहा की आज ही के दिन इस पार्क में झन्डा फहराते हुये इस नौजवान को अंग्रेजों ने गोली मारी, जिसके कारन इस पार्क का नाम झण्डेवालापार्क पड़ा। विन्ध्यवसिनी कुमार ने कहा महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती,उनका तो प्रत्येक कार्य राष्ट्र और समाज के हित में होता है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन किशन कुमार लोधी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित पूरी, पार्षद रजनीश गुप्ता, शैलू सोनकर, श्रीकृष्ण लोधी, भारत लोधी, जीतेन्द्र राजपूत, राजीव बाजपेयी सहित अनेक गणमान्य लोगांे ने शहीद गुलाब सिंह और कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

Related posts

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत दौरे पर पहुंची दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

Rani Naqvi

पंचायत चुनाव में लगे कई कर्मचारी भी हुए कोरोना संक्रमित, जानिए कहां का है मामला

Aditya Mishra

जानिए कौन था जॉन पी सांडर्स और किसने रची थी उसके हत्या की साजिश !

rituraj