featured यूपी

कानपुरः FB और इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर ऐसे बनाता अपना शिकार, क्राइम ब्रांच टीम के उड़े होश

कानपुरः FB और इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर ऐसे बनाता अपना शिकार, क्राइम ब्रांच टीम के उड़े होश

कानपुरः क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने फेसबुक पर सैकड़ों फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़की की फर्जी आईडी बनाकर दूसरी लड़कियों से बात करता था। पहले दोस्ती, फिर प्यार और उसके बाद ब्लैक मेलिंग का खेल खेलता था। इसके अलावा युवक उनका शारीरिक शोषण करता था।

कानपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने जब युवक को गिरफ्तार किया तो उनके भी होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से 65 लड़कियों के न्यूड वीडियो व फोटो बरामद किए। कई वीडियो में तो आरोपी खुद शामिल है, तो कई वीडियो लड़कियों ने खुद बनाकर भेजे हैं।

पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर में रहने वाली एक महिला ने पिछले 7 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप था कि अंकुर ओमर नाम के एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाएं और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने लगा। घर में जब उसके पति को इस बारे में पता चला तो काफी हगांमा हुआ। महिला ने बताया कि हमारी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद होने वाली है। वहीं, महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।

65 लड़कियों के मिले अश्लील वीडियो और फोटोस

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शेखर सुमन हैं, वह शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के मोबाइल और फेसबुक को जब खंगाला तो उनके होश उड़ गए। टीम ने आरोपी के मोबाइल से 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद किए। सैकड़ों लड़कियों की फोटो सहित अश्लील चैट व कांटेक्ट नबंर बरामद किए हैं। कई वीडियो में आरोपी खुद महिलाओं के साथ है।

लड़कियों के नाम से बनाई थी फर्जी आईडी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शेखर हर दिन करीब 150 से 200 लड़कियों को मैसेज करके चैट करता था। शेखर ने नेहा अग्रवाह, सौम्या ओमर, अंकुर ओमर, आयुष अग्रवाल, अंकुर गुप्ता सहित दर्जनों नाम से फर्जी आईडी बनवा रखी थी। सभी फेसबुक अकाउंट पर उसने लड़कियों की फोटो लगा रखी थी।

कई राज्यों की लड़कियों को जाल में फंसा रहा था आरोपी

शेखर इतना शातिर था कि उसने यूपी के कई शहरों के साथ-साथ की राज्यों की लड़कियों को धोखा दे रहा था। शेखर ने कानपुर के अलावा लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आगरा, दिल्ली, बरेली, झारखंड, उत्तराखंड की तमाम लड़कियों के साथ चैटिंग करता था। टीम को आरोपी के पास से तमाम अश्लील चैटिंग का जखीरा बरामद हुआ है।

पुलिस  खंगालेगी रिकार्ड

अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक आरोपी शेखर सुमन के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच पीड़िताओं से संपर्क करने का प्रयास करेगी। इसके लिए शेखर सुमन के सोशल मीडिया अकांउट को खंगाला जाएगा। जो भी पीड़िता इसकी शिकार बनी होंगी, और आगे एफआईआर करवाएंगी। उनकी शिकायतों को कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।

Related posts

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ, इस पद पर पहुंचने वाले पहले इंजीनियर होंगे, जानिए कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

Rahul

अग्निवीरों की थलसेना में भर्ती को लेकर जारी की नोटिफिकेशन, जानें कब से रजिस्ट्रेशन शुरू

Rahul

हिंदुओं के पलायन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जताई चिंता

bharatkhabar