featured यूपी

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया कौन होगा यूपी कांग्रेस का मुख्य चेहरा, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया कौन होगा यूपी कांग्रेस का मुख्य चेहरा, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का मुख्य चेहरा कौन होगा। यूपी में मुख्य चेहरा प्रियंका गांधी ही तय करेगी। चुनावी घोषणा पत्र के लिए सलमान खुर्शीद मेरठ पहुंचे थे यहां उन्होने कहा कांग्रेस यूपी का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाएंगी।

सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि यूपी में इस समय बीजेपी की सरकार है। यहां किसानों की हालत खराब है। हम प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेंगे और किसानों और आम लोगों की आवाज को उठाएंगे।

तालिबान के मुद्दे पर खुर्शीद ने कहा तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद यहां अफगानी छात्रों को सुरक्षा की प्राथमिता दी जाएगी। भारत सरकार को तालिबान पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।

वहां मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्कता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यूपी में हाहाकर मचा हुआ था। यूपी में महिलाओँ को सम्मान नहीं है। यहां अबतक सिर्फ 10 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन दी गई है। आज महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

Related posts

सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर फोड़ा अरविंद सुब्रमण्यन पर ट्वीट बम !

bharatkhabar

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक लाख का ईनामी गिरफ्तार

bharatkhabar

बीजेपी अर्थव्यवस्था सुधारे, कॉमेडी सर्कस न चलाएं: प्रियंका गांधी वाड्रा

Rani Naqvi