featured उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रदेश में स्पूतनिक-V का शुभारंभ, कहा- दिसंबर महीने तक पूरा होगा टीकाकरण

WhatsApp Image 2021 08 22 at 12.43.32 PM मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रदेश में स्पूतनिक-V का शुभारंभ, कहा- दिसंबर महीने तक पूरा होगा टीकाकरण

उत्तराखंड में रविवार को स्पूतनिक वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई रोड स्थित ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस धूलकोट माफी में स्पूतनिक-वी वैक्सीन का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्पूतनिक-V का शुभारंभ

उत्तराखंड में रविवार को स्पूतनिक वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई रोड स्थित ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस धूलकोट माफी में स्पूतनिक-वी वैक्सीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहे।

केंद्र वैक्सीनेशन में पूरा सहयोग कर रहा- मुख्यमंत्री

वहीं वैक्सीनेशन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। इस साल दिसंबर माह तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस माह अभी तक केंद्रीय सरकार से राज्य को 17 लाख वैक्सीन मिल चुकी हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण के लिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक टीकाकरण कैम्प लगाए गए हैं। कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए भी राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बागेश्वर जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन- स्वास्थ्य मंत्री

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि टीकाकरण अभियान में लगातार तेजी लाई जा रही है। बागेश्वर जनपद कोविड वैक्सीन की शत प्रतिशत डोज लगाने वाला पहला जिला बन चुका है। वहीं शत प्रतिशत कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाला पहला विकासखंड खिरसू है। उन्होंने बताया कि आज स्पूतनिक वैक्सीन के सुभारम्भ पर टीकाकरण स्थल पर 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। आपको बता दें कि टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया।

 

Related posts

लखनऊ: कूड़ा उठाने के विवाद में चढ़ाई कार, युवक की मौत पर हंगामा

Shailendra Singh

यूपी बीजेपी का जनसंपर्क अभियान शुरू, घर-घर बटेंगे योगी-मोदी की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड

Neetu Rajbhar

जानिए तिरंगें में लिपटे हर शहीद को……जो देश के लिए हुआ कुर्बान

shipra saxena