featured यूपी

लखनऊ: CM योगी के मिशन वैक्सीनेशन अभियान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,जाने क्या है मामला

लखनऊ: CM योगी के मिशन वैक्सीनेशन अभियान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,जाने क्या है मामला

लखनऊ: यूपी ने वैक्सीन लगाने में अब एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। सीएम योगी के मिशन वैक्सीनेशन में उत्तर प्रदेश ने छह करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा दी है। सिर्फ आज के ही दिन में 2.40 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। यूपी में छह करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। 95 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेश में प्रदेश लगातार रफ्तार पकड़ रहा है।

यूपी में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन

सीएम योगी ने आज विधान सभा सत्र के दौरान कहा जब यूपी में कोरोना का पहला केस मिला था तब जांच के लिए सैंपल पुणें भेजा था। लेकिन आज यूपी पूरे देश में सबसे ज्यादा जांच करने वाला प्रदेश बन चुका है। यूपी में वैक्सीनेशन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। छह करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाकर यूपी ने एक नया कीर्तिमान रचा है। यूपी में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के मामले में नंबर है। यहां सीएम के आदेश पर हर जिले में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

  • CM योगी के मिशन वैक्सीनेशन अभियान में UP ने बनाया रिकॉर्ड
  • यूपी में  6 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन
  • आज यूपी में 2,40 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन
  • अब तक उत्तर प्रदेश में हुए 6 करोड़ 1 लाख से ऊपर वैक्सीनेशन
  • वैक्सीनेशन का पहला डोज 5.7 लाख से ज्यादा
  • वैक्सीन की 95 लाख दूसरी डोज़ लगाई गई
  • यूपी में टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही

Related posts

राहुल गांधी ने किया चक्का जाम का समर्थन, कृषि कानूनों को बताया देश के लिए घातक

Aman Sharma

Tokyo Paralympics 2020: भारत का कमाल, अब तक 13 पदक देश के नाम, जानिए, कितने खिलाड़ियों ने किया देश का नाम रोशन?

Saurabh

अमित शाह को योगी समेत कई राजनेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Rani Naqvi