Breaking News featured दुनिया देश

काबुल में लगातार बिगड़ रहे हालात, गैर जरूरी कर्मचारियों को वापस लाएगा भारत

taliban काबुल में लगातार बिगड़ रहे हालात, गैर जरूरी कर्मचारियों को वापस लाएगा भारत

अफगानिस्तान में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने काबुल दूतावास में अपने कर्मचारियों को भारत वापिस लाने का निर्णय किया है।

अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात तेज़ी से बिगड़ते जा रहे हैं और इन्हीं हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में काबुल स्थित भारतीय दूतावास से गैर-ज़रूरी अधिकारियों और कर्मचारियों को वापस ले आया जाएगा। तालिबान के बढ़ते प्रभाव और बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए अपने दूतावास में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कम करने के अलावा और कोई चारा भी नहीं है।

काबुल स्थित भारतीय दूतावास से सभी राजनयिकों को भारत वापस लाने का फैसला सुरक्षा हालातों को देखते हुए ही लिया जाएगा। भारत सरकार अफगानिस्तान के हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी अध्यक्ष की हैसियत से भारत ने तालिबान के खिलाफ़ सख्त रुख़ अपनाया है।

 

 

Related posts

हिमाचल प्रदेश: मंडी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,पंचायत समिति उपाध्यक्ष समेत तीन की मौत

rituraj

Share Market Today: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 57,500 के पार

Rahul

स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 50 लाख झण्डे तैयार करने की दी गई जिम्मेदारी- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Rahul