featured यूपी

बुलंदशहर: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मीं हुए घायल

बुलंदशहर: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मीं हुए घायल

बुलंदशहर: जिले की सिकंदराबाद के चंदेरू गांव में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने जब गांव में दबिश दी तो वहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले के दौरान आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया गया। आरोपी मौके से भाग गया और हमले में चौकी इंचार्ज सहित दो पुलिस वाले घायल हो गए। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ने दो महिलाओं और अन्य आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने साथ ही एक आरोपी को अरेस्ट भी किया है।

आठ लोगों पर मामला दर्ज हुआ

क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ने बताया कि कोतवाली में आठ लोगों सहित दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कांस्टेबल मनोज कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार वर्मा और जेल चौकी प्रभारी,कांस्टेबल हुसैन बाबू, ब्रजभूषण के साथ चंदेरू गांव में दबिश देने गए थे। यहां पुलिस सलमान और फुरकान को पकड़ने गई थी।

पुलिस ईंटों से हमला किया गया

जब पुलिस ने दबिश दी तो दो महिलाओं ने पुलिस पर पत्थराबाजी शुरू कर दी। धक्का मुक्की के दौरान आरोपी फुरकान मौके से भाग गया। पुलिस ने घटना के बाद शोएब, रिजवान, शरीफफन, रुखसार, मुल्लाह सलाम और उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सलाम नाम के शख्स को गिरफ्तार भी किया है।

Related posts

ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

Aditya Mishra

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर राजस्थान सरकार ने दी बड़ी राहत, नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त

Saurabh

सोनम कपूर ने पति और फैमिली के साथ ऐसे मनाया जन्मदिन, देंखे खुबसूरत तस्वीरें

Rani Naqvi